Earthquake of 8.8 magnitude hits Kamchatka, Russia| PHOTOS | रूस में भूकंप से तबाही, PHOTOS: घरों-इमारतों को नुकसान, अमेरिका-जापान समेत 12 देशों में सुनामी का अलर्ट
टोक्यो / माॅस्को30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रूस के कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है।
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4:54 बजे दर्ज किया गया।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के बाद कामचटका के तटीय इलाकों में करीब 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं। इस भूकंप से कई इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है। एक किंडरगार्टन स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कुछ घरों की छतें गिर गईं, जिसके चलते लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
भूकंप के बाद स्थिति को देखते हुए जापान, अमेरिका, चीन समेत 12 देशों (कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह, चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया) के कई तटीय इलाकों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
रूस में भूकंप से जुड़े फुटेज देखिए…. .
रूस के कामचटका में भूकंप से उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।
रूस के कामचटका में भूकंप से एक किंडरगार्टन स्कूल की दीवार ढह गई। हालांकि, हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
रूस के कामचटका में भूकंप के कारण एक दुकान में रखी चीजें गिरने लगी।
रूस के कामचटका में भूकंप के बाद एक एयरपोर्ट पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
रूस के उत्तरी तट पर भूकंप से नुकसान पहुंचा। कई पेड़ गिर गए।
जापान के चीबा प्रांत के सोसा शहर में कुजुकुरी तट पर लहरें टकराती नजर आईं।
रूस के कुरील द्वीप समूह के सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र में भूकंप के बाद सुनामी आई।
कामचटका के सेवेरो-कुरीलस्क शहर में बंदरगाह को भारी नुकसान पहुंचा है।
कामचटका के किंडरगार्टन स्कूल की इमारत को भूकंप से नुकसान पहुंचा है।
रूस के कामचटका में आए भूकंप के बाद हवाई में लोग गाड़ियों में जरूरी चीजें भरकर सुरक्षित जगहों पर जाते हुए।
कामचटका में भूकंप के कारण कई दुकानों को नुकसान पहुंचा।
भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान घरों और इमारतों को पहुंचा है।
कामचटका में भूकंप के झटकों से घरों में रखा सामान हिलने लगा।
——————————————-
भूकंप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता: 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं; जापान ने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर खाली कराया
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें…