October 8, 2025

IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides | हिमाचल-उत्तराखंड में दो हफ्ते में 45 लोगों की मौत: 37 लापता; MP के 27 जिलों में तेज बारिश, जबलपुर-मंडला NH पर लैंडस्लाइड

0
comp-112-1_1751664567.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी घटनाओं बीते दो हफ्ते में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, एक्सीडेंट, बाढ़ में 43 लोगों की जान गई। 37 लोग अब भी लापता हैं। राज्य की 280 सड़कें बंद हैं।

उत्तराखंड के भीमताल में 3 जुलाई को एयरफोर्स के 2 जवान डूबे थे। यहां भी 100 सड़कें बंद हैं। चारधाम यात्रा बाधित है। कई गांवों में खाने-पीने के सामान की कमी हो गई है।

मध्य प्रदेश के 27 जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडल में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा गया।

राजस्थान के जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बारिश हुई। दूसरी तरफ श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। इसके कारण गर्मी और उमस रही।

ओडिशा के भुवनेश्वर के तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थानीय मौसम कार्यालय ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें शनिवार से मंगलवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राज्यों से बारिश की 5 तस्वीरें…

ओडिशा के कोरापुट जिले में भारी बारिश के बाद कोरापुट-किरंदुल लाइन पर मल्लीगुडा और जराती स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड हुआ।

ओडिशा के कोरापुट जिले में भारी बारिश के बाद कोरापुट-किरंदुल लाइन पर मल्लीगुडा और जराती स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड हुआ।

हिमाचल के थुनाग में बादल फटने की घटना के बाद से रेस्क्यू जारी है।

हिमाचल के थुनाग में बादल फटने की घटना के बाद से रेस्क्यू जारी है।

उत्तरकाशी के सिलाई बांध में पानी में बहे शख्स की तलाश में जुटे NDRF कर्मी।

उत्तरकाशी के सिलाई बांध में पानी में बहे शख्स की तलाश में जुटे NDRF कर्मी।

दिल्ली के कई इलाकों तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

दिल्ली के कई इलाकों तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

मध्यप्रदेश के मंडला में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गई।

मध्यप्रदेश के मंडला में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गई।

अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात, 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी; आज 28 जिलों में अलर्ट

स्ट्रॉन्ग बारिश का सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में स्थिति बिगड़ गई है। नदी-नाले उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, टीकमगढ़ में घरों में पानी घुस गया है।

शनिवार को 28 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को मंडला और डिंडौरी में स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में मौसम की 4 तस्वीरें…

टीकमगढ़ में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया।

टीकमगढ़ में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया।

डिंडौरी में बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां जोगी टिकरिया पुल के पास बना मंदिर नदी में आधा डूब गया।

डिंडौरी में बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। यहां जोगी टिकरिया पुल के पास बना मंदिर नदी में आधा डूब गया।

मंडला जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। चिखली पोनिया मार्ग पर एक कार नदी में बह गई। ड्राइवर ने खिड़की से निकलकर जान बचाई।

मंडला जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। चिखली पोनिया मार्ग पर एक कार नदी में बह गई। ड्राइवर ने खिड़की से निकलकर जान बचाई।

जबलपुर के ग्राम सलैया में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक डूब गया। ड्राइवर को मना करने के बावजूद वह पानी में से ट्रक निकाल रहा था।

जबलपुर के ग्राम सलैया में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक डूब गया। ड्राइवर को मना करने के बावजूद वह पानी में से ट्रक निकाल रहा था।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले 4 दिन मौसम खराब रहेगा

हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन लगातार बारिश आएगी।

IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक 86.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। आमतौर पर अब तक 68 मिलीमीटर बारिश होती है। इसका मतलब है कि राज्य में सामान्य से 27% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस बार मानसून सामान्य से 5 दिन पहले हरियाणा में आ गया था और अब पूरे राज्य में फैल गया है। पूरी खबर लिखें….

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज कैसे रहेगा मौसम

  • दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली में आज जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में तेज बारिश जारी रहेगी। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी है। हिमाचल में बादल फटने और बाढ़ का खतरा कायम है।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी है। दोनों राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का यलो अलर्ट है। झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में भी तेज बारिश हो सकती है।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में कल के मौसम का हाल…

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, और पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है। बिजली गिरने का भी अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, और गाजीपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी हो सकता है। बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी भी है।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बहुत भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र और ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, और पूर्वोत्तर राज्यों तेज बारिश जारी रहती है।
  • कोंकण, गोवा, कर्नाटक में तेज बारिश का रेड अलर्ट की संभावना है। गुजरात में तेज बारिश हो सकती है।
  • केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट रहेगा।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *