Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates share market update live| 26 June 2025 | सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 83,000 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 25,300 के पार; NSE के मेटल, IT और फार्मा सेक्टर में ज्यादा तेजी

- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates Share Market Update Live| 26 June 2025
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार, 26 जून को सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 83,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, 25,340 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी है। BEL और एयरटेल में 1% की तेजी है। कोटक और टेक महिंद्रा में 0.5% की गिरावट है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी है। NSE के मेटल सेक्टर में 0.8% की तेजी है। ऑटो, IT, फार्मा भी चढ़े हैं। रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.05% ऊपर 39,350 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.24% गिरकर 3,039 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.48% गिरकर 24,357 के स्तर पर, वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% ऊपर 3,460 पर कारोबार कर रहा है।
- 25 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% नीचे 42,982 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.31% ऊपर 19,974 पर और S&P 500 फ्लैट 6,092 पर बंद हुए।
25 जून को घरेलू निवेशकों ने 2,373 करोड़ के शेयर खरीदे
- 25 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,427.74 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। जबकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,372.96 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
- जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹5,670.92 करोड़ की बिकवाली की है। जबकि, घरेलू निवेशकों ने ₹69,960.63 करोड़ की नेट खरीदारी है।
- मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
अभी कुल 6 IPO में निवेश का मौका, लिस्ट देखें…

बुधवार को 700 अंक चढ़ा था बाजार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 25 जून को सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,756 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 25,245 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी रही। टाइटन, महिंद्रा और इंफोसिस सहित कुल 16 शेयरों में 1-3.75% की तेजी रही। BEL में 1% की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी रही। NSE के सभी सेक्टर्स चढ़कर बंद हुए। ऑटो, IT, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2% तक की तेजी रही।

——————————-
बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
इस हफ्ते बाजार में 17 नए IPO ओपन होंगे: इनमें 6 मेनबोर्ड IPO; मिनिमम ₹14,800 से शुरू कर सकते हैं निवेश

शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 मेनबोर्ड समेत कुल 17 नए IPO ओपन होंगे। इसमें फाइनेंस, इंफ्रा, इंडस्ट्रियल, फूड, टेक और जेम्स-ज्वेलरी जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।
ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक, हाल के दिनों में लिस्ट हुए IPO की परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।
बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी है, रिटेल और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। इसके चलते फिर से बाजार में कई कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…